ज्ञानपुर। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर शनिवार को 28 सितंबर को होने वाले पिछड़ा वर्ग सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। इसमें तैयारियों को लेकर एक दूसरे से विचार विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी ने बताया कि 28 सितंबर को सपा पिछड़ा वर्ग का जिला स्तरीय सम्मेलन पार्टी जिला कार्यालय पर सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। जिसके मुख्य अतिथि पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दयाराम प्रजापति और विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री रामदुलार राजभर, राम आसरे विश्वकर्मा होंगे। इस मौके पर जिला महासचिव ओमप्रकाश यादव, रामयज्ञ पाल, रामकिशोर बिंद, शोभनाथ यादव, विकास यादव, रीता वर्मा, उमाशंकर पटेल, कमला शंकर, जिलाजीत पाल, जगत पटेल, राघोराम पाल, फुलचंद पाल, शिवमंगल बिंद, कमलेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।