फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम व एसडीएम ने लिया कांवरिया लेन का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। जीटी रोड के कांवरिया लेन पर वाहनों के आवागमन की शिकायत मिलने पर शुक्रवार को एडीएम और एसडीएम ने जाकर हालात का जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश दिया। नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग के एक लेन को कांवरिया लेन बनाया गया है। कांवरियों की सुरक्षा को देखते हुए उस पर वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया था। लेकिन कांवरिया लेन पर वाहनों के आवागमन की जानकारी मिलने पर शुक्रवार को एडीएम राम सिंह वर्मा और एसडीएम अमृता सिंह ने मौके का जायजा लिया। इस दौरान वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित करने का आदेश देते हुए पुलिस कर्मियों को कांवरियों की सुरक्षा को लेकर उचित दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें