फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने लिया फ्लाईओवर का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। इंदिरा मिल फ्लाईओवर निर्माण की लेटलतीफी से आजिज आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए जिलाधिकारी विशाख जी ने मंगलवार को फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण में काफी देरी हो चुकी है अब और देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि 21 दिसंबर की शाम तक एक लेन तैयार कर जिला प्रशासन को हैंडओवर करें अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। सेतु निगम के अभियंता ने डीएम को कार्य पूर्ण कर लेने का आश्वासन दिया है। तहसील दिवस में हिस्सा लेने के बाद डीएम और एसपी सचिंद्र पटेल मातहतों के साथ निर्माण स्थल पर पहुंचे। वहां देखा कि रेलवे ब्रिज पर थोड़ा काम बाकी है। उन्होंने देखा कि एक लेन को एक दो दिन में शुरू कराया जा सकता है। इस पर राज्य सेतु निगम के अभियंता एके सिंह के साथ वार्ता कर हर हाल में 21 दिसंबर की शाम तक एक लेन का काम पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि फ्लाईओवर पर प्रकाश व्यवस्था के लिए खंभे तो गड़े हैं, लेकिन उनमें बिजली की व्यवस्था नहीं हो सकी है। प्रकाश व्यवस्था भी तत्काल कराने का निर्देश दिया। कहा कि लेन प्रारंभ हो जाने से भारी वाहन जो कस्बे में और रेवड़ापरसपुर में जाम का कारण बन रहे हैं, उससे लोगों को राहत मिलेगी। इस बीच प्रशासन का अल्टीमेटम मिलने से सेतु निगम एक लेन को अंतिम रूप देने में लग गया है। दो दिन से काम में तेजी आ गई है। अधिकारी दिनभर खड़े होकर काम करा रहे हैं। इससे लोगों को आस जगी है कि फ्लाईओवर से शीघ्र आवागमन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें