औराई। पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल मंडल प्रेम प्रकाश ने रविवार को दोपहर तीन बजे औराई थाने का औचक निरीक्षण किया। पुलिस महानिरीक्षक के पहुंचते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिसकर्मी अपनी वर्दी और टोपी संभालते हुए थाने की तरफ दौड़े। आईजी ने एक-एक कर कार्यालय के सभी बैरकों और अभिलेखों की गहनता से जांच की। परिसर में दिखे लकड़ी और बीड़ी के पत्ते को डीएफओ को सुपुर्द करने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस कर्मियों के समक्ष ऑपरेशन मुस्कान को पढ़कर बताया। थाना परिसर में बड़ी-बड़ी घास को देखकर नाराजगी जताई। एक सप्ताह के अंदर सफाई का निर्देश दिया। इस मौके पर एसपी सचिंद्र पटेल, सीओ पवन कुमार, एसओ शेषधर पांडेय आदि मौजूद रहे।