फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेक इन इंडिया विषयक कार्यशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में गुरुवार को मेक इन इंडिया विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन मुंबई कालेज आफ आर्ट्स, कामर्स एंड साइंस के सहयोग से हुआ। मुंबई से आए कालेज के संदीप पाठक ने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक मुद्दों के अलावा व्यवसाय व रोजगार क्षमता पर छात्र-छात्राओं को मंत्र दिए। उन्होंने छात्रों को बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में आई जागृति के चलते इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ी है। पहले अधिक प्रतिशत के लिए लोग पढ़ते थे लेकिन आज शत प्रतिशत अंक पाने क लिए प्रयास हो रहे हैं। शिक्षित व्यक्ति समाज में एक मुकाम हासिल कर सकता है। प्रोजेक्टर पर छात्राओं को महिला सशक्तिकरण पर फिल्म दिखाकर उन्हें प्रेरित किया। कार्यशाला के दौरान छात्र-छात्राओं ने भी प्रश्न किए। महाविद्यालय की प्राचार्या डा. अजय गोस्वामी ने कहा जीवन में हर किसी को अवसर मिलते हैं। उन अवसरों को भुना लेने वाला ही विजेता घोषित होता है। कहा कभी निराश न हों। हमेशा संघर्षरत रहना चाहिए। आपके दृढ़ संकल्प आपको आगे ले जाएगा। भाग्य को दोष देकर बैठे रहना हार की निशानी है। अंत में बीए व बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र रोजगार चयन हेतु साक्षात्कार में भी शामिल हुए। संयोजक डा.वर्षा रानी सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रारंभ में अतिथियों को बुके देकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें