फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका कर्मचारियों को सितंबर माह के वेतन का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। एक ओर जहां हर तरफ दीपावली की धूम है। शहर के अधिसंख्य मकान विद्युत झालरों से सज गए हैं तो दूसरी ओर नगर पालिका परिषद अधिकारियों और कर्मचारियों की दीवापली फीकी ही रहेगी। अधिकारियों से लेकर सफाई कर्मियों तक अब तक किसी का माह सितंबर का वेतन नहीं मिल सका है। इसका कारण अधिशासी अधिकारी का लंबी छुट्टी पर चले जाना बताया जा रहा है। आम तौर पर सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के वेतन शासन से प्राथमिकता के आधार पर अगले माह के प्रथम सप्ताह में मिल जाया करता है। लेकिन इस मामले में पालिका कर्मचारियों की स्थिति दयनीय है। आज 18 अक्टूबर है। गुरूवार को दीपावली है। दूसरे विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन मिल चुके हैं लेकिन भदोही नगर पालिका के कर्मचारियों को अब तक सितंबर माह का वेतन नहीं मिल सका है। भदोही नगर पालिका में वरिष्ठ क्लर्क पुल्लू यादव से पूछे जाने पर बताया कि अधिशासी अधिकारी आसुतोश द्विवेदी 24 सितंबर से छुट्टी पर हैं। किसी सक्षम अधिकारी के न होने से वेतन रुका हुआ है। इस बावत पालिका सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मो.राशिद ने बताया कि वेतन के लिए संघ की ओर से मुख्यालय जाकर डीएम का ध्यानाकर्षित कराया गया था लेकिन फिर भी कुछ नहीं हुआ। वेतन न मिलने से सफाई कर्मियों के घर अंधेरा रहने की पूरी उम्मीद है। कर्मचारियों का कहना है कि यह विडंबना है कि उन्हें हर महीने वेतन के लिए दौड़ भाग करनी पड़ती है। जिलाधिकारी से पालिका कर्मचारियों के वेतन के बारे में पूछने और उन्हें दीपावली का याद दिलाने पर उन्होंने कहा कि ईओ के स्थान पर किसी दूसरे को चार्ज दिए जाने के बारे में शासन को लिखा गया था लेकिन शासन ने अनुमति नहीं दी। कर्मचारियों की दापावली फीकी रहने की ओर ध्यान खीचने पर उन्होंने विश्वास के साथ कहा कि दीपावली के दिन अथवा उसके अगले दिन हर हाल में वेतन निर्गत करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें