फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैराकी प्रतियोगिता में मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नगर स्थित ज्ञानसरोवर में रविवार को तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें रामपुर गंगा घाट के तीन खिलाड़ियों ने पहले तीनों स्थानों पर कब्जा लिया। बाबा हरिहरनाथ तैराकी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मनोज निषाद ने हासिल किया। इसके अलावा द्वितीय और तृतीय स्थान पर क्रमश: सूरज और विनोद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडवोकेट तेज बहादुर यादव ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए कहा कि तैराकी प्रतियोगिता से दो लाभ हैं। एक तो नगर के हृदय स्थल में स्थित ज्ञान सरोवर स्वच्छ रहेगा, दूसरे खिलाड़ियों का भी विकास होगा। अध्यक्षता नगर पंचायत चेयरमैन हीरालाल मौर्या ने की। निर्णायक की भूमिका में जिला व्यायाम प्रशिक्षक मनोज उपाध्याय, सुभाष तिवारी, प्रमोद पाल, अमित शुक्ला, अनुराग यादव, राकेश पाल, विजय त्रिपाठी, श्याम बिहारी मौर्य, विकास नारायण सिंह आदि रहे। संचालन खेल सचिव कैलाश नाथ पाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें