फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 200 अधिवक्ता, 800 वादकारी, तहसील में पानी की दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्रोई। भदोही तहसील में पानी की किल्लत दूर नहीं हो पा रही है। बार एसोसिएशन ने इसको लेकर आवाज बुलंद की है। अधिवक्ताओं ने अधिकारियों से खराब हैंडपंप को सही कराने की मांग किया। कहा कि पानी की दिक्कत होने से वादकारियों को बाहर से 20 रूपये में बोतल खरीदनी पड़ती है। तहसील बार के अध्यक्ष महेंद्र बिंद ने बताया कि भदोही तहसील में कुल 200 अधिवक्ता हैं। यहां पर किसी न किसी कार्य को लेकर 800 वादकारी आते हैं। तहसील परिसर में पेयजल के लिए तीन हैंडपंप लगे हैं, जिसमें दो खराब हो गए हैं। एक हैंडपंप सही है लेकिन उसका भी पानी महकता है। जिससे उसका प्रयोग सिर्फ हाथ और मुंह धोने के लिए लोग करते हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में इसकी शिकायत एसडीएम से किया गया, लेकिन अभी तक समस्या जस की तस बनी हुई है। इससे वादकारियों को अपनी प्यास बुझाने के लिए दुकानों से 20 रुपये देकर एक लीटर पानी लेना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पानी की समस्या दूर नहीं की गई तो अधिवक्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें