जिले में शुक्रवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 20 दोपहिया वाहनों का चालान काटा गया और 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। यातायात प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि ज्ञानपुर, भदोही और गोपीगंज में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।