फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक पर खरे नहीं उतरे 20 होटल-ढाबा, चिन्हित

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/गोपीगंज। प्रदेश की राजधानी स्थित एक होटल में सोमवार की रात हुई आग की घटना के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। अग्निशमन विभाग ने मंगलवार को जिले के कई होटल, ढाबा, रेस्तरां, रेस्टोरेंट, कालीन कारखानों का निरीक्षण किया। इस दौरान 20 संचालकों के प्रतिष्ठानों में मानक के अनुरूप यंत्र न मिलने पर इन्हें चिह्नित किया।
विज्ञापन

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे, सहायक हाईवे दुर्गागंज-ज्ञानपुर, भदोही-गोपीगंज, औराई-मिर्जापुर, मतेथू-वहिदानगर, जंगीगंज-सीतामढ़ी, कठौता-गोसाईं बाजार, पुरानी बाजार-लालानगर, माधोसिंह-खमरिया, गोपीगंज-चील्ह, चौरी-महराजगंज, ऊंज-कोइरौना के किनारे बड़ी संख्या में खानपान से संबंधित प्रतिष्ठान संचालित हो रहे हैं।
इनमें से एक भी संचालक ने अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र न लेकर कर्मचारियों और ग्राहकों के साथ खिलवाड़ करने में कोई मौका नहीं छोड़ा है। यहां तक कि घनी आबादी वाले नगर, बाजार, पेट्रोल पंप, सीएनजी पंप के आसपास भी होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, रेस्तरा, चाय-नाश्ता के माडल प्रतिष्ठान बेरोकटोक खुलने में देर नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दिवाकर मौर्य ने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी जाएगी। प्रतिष्ठानों में यंत्रों का मानक नहीं सुधरा तो चिह्नित लोगों के खिलाफ सख्ती होगी। नए खुलने वाले प्रतिष्ठान संचालक को नोटिस जारी किया जाएगा। टीम में कमलेश सिंह, विवेक संह, ज्ञानसिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें