ज्ञानपुर। बारिश के मौसम में पशुओं में गलाघोंटू नामक बीमारी तेजी से फैलती है। इससे बचाव के लिए पशुओं को पशु चिकित्सा विभाग की ओर से नि:शुल्क गलाघोंटू का टीका लगाया जा रहा है। अब तक दो लाख 27 हजार पशुओं को टीका लगाया जा चुका है।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी जय सिंह ने बताया कि 31 अगस्त तक गलाघोंटू का नि:शुल्क टीका घर घर जाकर चिकित्सक लगाएंगे। यह टीका मवेशियों को साल में एक बार लगाया जाता है। टीका लगाने से पशुुओं में इसी बीमारी का खतरा नहीं रहता है। बताया कि जिले में कुल मवेशियों की संख्या तीन लाख 81 हजार है। इसमें से एक लाख 36 हजार गायों को टीका लगाया गया है। 91 हजार भैंसों को टीका लगाया जा चुका है। टीका लगाने के लिए पशु चिकित्सकों की टीम गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रही है कि पशुओं को टीका लगवा लें। टीका अभियान एक जुलाई से शुरू है, पशुओं में टीका लगवाने के लिए लोगों में जागरूकता की कमी है।