ज्ञानपुर। जोरईं स्थित बसपा कार्यालय पर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने मान्यवर कांशीराम की जयंती मनाई। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं जोन प्रभारी मिर्जापुर मंडल कमलाशंकर भारती ने चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने भारतीय राजनीति को नई दिशा प्रदान की। उनका मानना था कि संविधान के अनुसार सभी भारतीयों को समान रूप से शिक्षा, नौकरी, राजनीति, व्यापार में समान रूप से भागीदारी मिलनी चाहिए। किसी भी व्यक्ति का धर्म, जाति के नाम पर अपमान नहीं होना चाहिए। उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर कमलाशंकर राव, बसपा जिलाध्यक्ष राजेश गौतम, त्रविेणी पासी, पदम भूषण भारती, शिवनारायण गौतम, रामजियावन कश्यप, दीपचंद बिंद, जय प्रकाश चौधरी, मोके यादव, संतोष विश्वकर्मा, रामचंद्र, राधेश्याम बिंद, निलेश मिश्रा, महेंद्र पासी,एहसान करीम अंसारी, अनंत बहादुर मौर्य, पप्पू गुप्ता, संजीव बिंद,रमेश पाल आदि मौजूद रहे।