औराई। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही ग्रामीण अंचलों में होली से पहले ही फिजा सियासी होने लगी है। चुनावी चर्चाओं लोग आपस में भिड़ने लगे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा सोमवार को औराई कोतवाली क्षेत्र के जगदरी गांव में देखने को मिला। यहां दो पक्षों के बीच चुनावी चर्चा को लेकर मारपीट हो गई। बताया जाता है कि गांव की यादव बस्ती में शिव प्रसाद और अन्य लोग बैठकर चुनावी चर्चा कर रहे थे। उसी समय राजकुमार अन्य लोगों के साथ आ पहुंचा। जहां शुरू हुए वाद-विवाद के बीच मारपीट होने लगी। सूचना पर पहुंची डायल हंड्रेड पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए औराई कोतवाली पुलिस को भी बुला लिया। मारपीट में दोनों पक्षों से घायल लोगों को उपचार के लिए सीएचसी ले जाकर उपचार कराने के बाद छोड़ दिया। माहौल गरम रहने पर पुलिस दोनों पक्ष से 13-13 लोगों को शांतिभंग में पाबंद कर दिया।