ज्ञानपुर। एटा के पंडित गोविंद वल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित यूपी टीचर्स राज्य स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में जिले के दो शिक्षकों ने जलवा दिखाया। एकल और युगल दोनों के फाइनल जीतकर लौटे चंद्रकांत पटवा और राकेश कुमार को बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार संग अन्य शिक्षकों ने सम्मानित किया। आठ मंडलों की टीमों के बीच प्राथमिक विद्यालय भावसिंहपुर के हेडमास्टर राकेश कुमार और पूर्व माध्यमिक विद्यालय परगासपुर के शिक्षक चंद्रकांत पटवा ने बेहतर प्रदर्शन किया। चंद्रकांत एकल और युगल दोनों में बेहतर खेल दिखाया। बीएसए ने दोनो शिक्षकों से कहा कि वह बच्चों केे तराशकर उन्हें राज्य स्तर तक पहुंचाए।