गोपीगंज। वसंत पंचमी पर रविवार को ज्ञान की अधिष्ठात्री मां सरस्वती की पूजा की गई। भारतीय संस्कृति के सनातन धर्म में मॉ सरस्वती की महिमा का विशेष वर्णन किया गया है। जिससे वसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शिक्षण संस्थानों में विद्यालय प्रबंधन और छात्र/छात्राओं की ओर से हवन पूजन किया गया। जिसके तहत भक्तों ने सुबह वसंत पंचमी के व्रत का संकल्प लेकर आस्था और विश्वास के साथ ज्ञान की देवी मां सरस्वती की उपासना की। वहीं बसंत पंचमी के चलते मां सरस्वती मंदिरों में भक्तों की दिनभर भीड़ लगी रही। ज्ञानपुर के काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में स्थित सरस्वती मंदिर पर छात्रों ने विधि विधान पूर्वक पूजा की। इसी तरह आर्यभट्ट छात्रावास में भी छात्रों ने पूजा अर्चना की।