चौरी। नगर स्थित बाबा सुपर मार्केट में अखंड रामचरित मानस पाठ का रविवार को समापन हुआ। जिसके बाद हवन पूजन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। देर रात तक चले भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर आशीष दुबे, राकेश सिंह, कर्मा दुबे, राजन दुबे, राकेश दुबे, प्रमोद राय, मैनेजर दुबे, अमित दुबे, ओमप्रकाश यादव, जयप्रकाश मिश्रा, उमेश तिवारी आदि रहे।