सीतामढ़ी। सीतामढ़ी स्थित मौनीबाबा आश्रम गणतंत्र दिवस के दिन शनिवार को दहेज रहित शादी का साक्षी बना। एक जोड़े ने दहेज प्रथा के खिलाफ संघर्ष का आशीर्वाद लिया। मंड़वा निवासी अशोक द्विवेदी की सुपुत्री प्रगति द्विवेदी ने जौनपुर निवासी अभिषेक शुक्ला के संग सात फेरे ले कर सात जन्मों के बंधन में एक-दूजे के हुए। शादी में नव विवाहित जोड़े को उपस्थित लोगों जमकर सराहना किया। वर्तमान समय में समाज दहेज के चक्रब्यूह और फिजूल खर्च के दिखावे के आकंठ में डूब चुका है। मध्यम परिवारों के समक्ष गंभीर समस्याएं पैदा होती जा रही है। ऐसे में दहेज रहित शादी और फिजूल खर्ची को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है प्रयागराज जनपद के मंडवा क्षेत्र के वारी गांव निवासी समाजसेवी मधुसूदन पांडेय ने। बताया कि उनकी देखरेख में यह 14वीं दहेज रहित शादी संपन्न हुई। मौनी बाबा आश्रम में संपन्न हुई शादी की खासियत यह रही कि दोनों पक्ष आर्थिक रूप से सक्षम होने के बावजूद न सिर्फ दहेज रहित शादी की बल्कि शादी में फिजूल खर्ची रोक कर आम लोगों को बर्बाद होने से रोकने का संदेश दिया।