विधायक और एक्सईएन ने किया निरीक्षण
सुरियावां। भदोही- गड़ौरा रजवाहा की सफाई पूर्ण होने पर सोमवार को विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी और अधिशासी अभियंता सिंचाई केदारनाथ जायसवाल ने निरीक्षण किया। इस दौरान नहर की सफाई का कार्य ड्रोन कैमरे के साथ देखा। उन्होंने कहा कि 26 दिसंबर तक नहरों में पानी आ जाएगा। बताते चलें कि नहरों में कूड़ा कचरा संग सिल्ट होने से पानी टेल तक नहीं पहुंच पाता। जिससे किसानों को सिंचाई के लिए परेशान होना पड़ता।