गोपीगंज। नगर पालिका परिषद कार्यालय पर सोमवार को एसडीएम और पालिकाध्यक्ष ने सामूहिक रूप से गरीबों को कंबल वितरण किया। लगातार बढ़ रहे शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए पालिका अध्यक्ष प्रह्लाद दास और एसडीएम अमृता सिंह ने ठंड से बचने के लिए गरीबों और असहायों को कंबल दिया। इस दौरान सौ पुरूष और महिलाओं को कंबल दिया गया। इस दौरान एसडीएमने कहा कि गरीबों की सेवा का अवसर बड़े सौभाग्य के बाद मिलता है। इस लिए साधन संपन्न लोगों को ऐसे कार्यों में बढ-चढकर हिस्सेदारी करना चाहिए। इस मौके मंगला प्रसाद, बिष्णु पांडेय, बेलाल अहमद आदि रहे।