फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र में लगवाएंगे 25 हजार पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
कौलापुर। ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र क्लीन ज्ञानपुर, ग्रीन ज्ञानपुर की मुहिम के तहत 25 हजार पौधे लगवाएंगे। 18 नवंबर को मदनपुर से इसकी शुरुआत होगी। वह ग्राम प्रधानों को इस मुहिम में शामिल कर पौधरोपण कराएंगे। पर्यावरण संरक्षण के लिए वैसे तो केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से कई योजनाएं वन विभाग की ओर से चलाई जाती है। हर साल हजारों पौधे रोपे जाते हैं, लेकिन संरक्षण के अभाव में ज्यादातर पौधे नष्ट हो जाते हैं। ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्लॉस्टिक मुक्त यूपी मुहिम के तहत पौधरोपण किया जाएगा। ज्ञानपुर विधानसभा के सभ प्रधानों को पौधे दिलवाए जाएंगे और गांव-गांव रोपे जाएंगे। उनके संरक्षण के लिए भी कहा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्लॉस्टिक भूमि के साथ मानव जीवन के लिए अभिशाप है। सरकार और कोर्ट के निर्णय के क्रम में लोग इसका कम से कम प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें