ज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में स्थित हिंछाबीर मंदिर पर मंगलवार को धनगर महासभा की बैठक हुई। इसमें कोइरौना के कूड़ीखुर्द गांव में माह भर पूर्व संदिग्ध हाल में युवक की मौत मामले में कोइरौना पुलिस की लीपापोती पर नाराजगी जताई गई। संगठन के मंडल प्रभारी अखिलेश प्रकाश पाल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के निर्देश के बाद भी कोइरौना एसओ तानाशाही रवैया अपना रहे है। जिसको लेकर संगठन चुप नहीं बैठेगा। 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो वह एसओ के खिलाफ अनशन पर बैठेंगेे, जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। बैठक में रविंद्र पाल, रामलाल, हीरालाल, अजय पाल, राम प्रसाद, बृजलाल, संजय पाल, पिंटू आदि रहे।