फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्यात जोखिम कम करने को ईसीजीसी संकल्पित

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। भारत सरकार का उपक्रम ईसीजीसी लिमिटेड निर्यातकों में प्रतिस्पर्धात्मकता सुधार के लिए संकल्पित है। ऋण बीमा के माध्यम से निर्यातकों को सुरक्षा प्रदान करता है। साथ ही समय समय पर उन्हें डिफॉल्टर खरीदारों से आगाह भी करता है। ये बातें वाराणसी शाखा प्रबंधक, स्वप्नाशीष साहा ने सोमवार को कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) कार्यालय में कही। इस दौरान उन्होंने परिक्षेत्र के दो निर्यातकों को निर्यात जोखिम बीमा की रकम का भुगतान भी किया। इस मौके पर कंपनी ने ओम कारपेट जंगीगंज को 20.84 लाख और मेसर्स संदीप एक्सपोर्ट मिर्जापुर 10 लाख के दावों का भुगतान किया। इस मौके पर परिषद के उपकार्यकारी निदेशक विजय कुमार सिन्हा व अतुल कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें