गोपीगंज। ज्ञानपुर रोड स्थित डोनिव पब्लिक स्कूल में धनतेरस पर सोमवार को रंगोली और कलर्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिला थाना एसओ शोभा पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसमें बच्चों ने भिन्न-भिन्न रंगोली और दीप थाली सजाकर विभिन्नता में एकता का संदेश दिया। इस दौरान महिला थानाध्यक्ष ने छात्र-छात्राओं की कलात्मक रंगोली की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन जरूरी है। विद्यालय के प्रधानाचार्य रतन सिंह ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संचालन अनुपम मालवीय ने किया। इस अवसर पर अनुपम दुबे, आनंद, मंजू, बीरबल तिवारी, अनीता पांडेय आदि रहे।