फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनी में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। नगर के मदर हलीमा पब्लिक स्कूल में मंगलवार को वार्षिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न तरीके के आकर्षक मॉडल पेश कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सौरमंडल, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, हायड्रोलिक क्रेन, बैंकिंग प्रणाली, स्टाक एक्सचेंज, इंडिया गेट, ग्लोबल वार्मिग आदि के मॉडल देख कर अतिथि चकित रह गए। विद्यालय के संस्थापक हाजी अयूब अंसारी ने कहा कि इन विद्यार्थियों की लगन और मेहनत से मैं अभिभूत हूं। लगता है हमारा हिंदुस्तान तरक्की की राह पर है और युवाओं में काबलियत है। हम लोगों के समय में इतने संसाधन नहीं होते थे। युवाओं को इसका अधिकाधिक लाभ उठाना चाहिए। मॉडल तैयार करने वाले छात्र-छात्राएं अपने तर्क भी पेश कर रही थीं। जूनियर और सीनियर वर्ग में सर्वश्रेष्ठ मॉडलों का चयन कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। छात्रों द्वारा पर्यावरण, हरित क्रांति, जल संरक्षण, भूगर्भ जल, यातायात व्यवस्था पर आधारित मॉडलों की सराहना हुई। इस मौके पर प्रिंसिपल शकील अंसारी, महताब हसन, मो.खालिद अंसारी, अश्फाक अंसारी आदि ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें