फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सालय में बहाल हुई आपरेशन व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में डॉक्टर के अभाव में प्रसव पीड़िताओं के ऑपरेशन पर लगा ग्रहण समाप्त हो गया है। पिछले दो साल से ऑपरेशन की व्यवस्था बंद नहीं थी। जिसे डॉक्टरों की नई टीम तैनात होने के बाद फिर से शुरू किया गया। बुधवार को पहले दिन अस्पताल में एक प्रसूता का ऑपरेशन किया गया और उसे जुड़वा बच्चे पैदा हुए। जिला चिकित्सालस में सर्जन के अभाव में दो वर्ष पहले ऑपरेशन वाले मरीजों को भर्ती करना बंद कर दिया गया था। इसके बाद ऐसे मरीजों को वाराणसी और इलाहाबाद जाना पड़ता था। इस समस्या को लेकर गत महीने सीएमएस डॉ. डीवी प्रसाद ने सर्जन की मांग की थी। जिसके बाद तीन विशेषज्ञ डॉ. वर्तिका श्रीवास्तव, डॉ. सुुमन सिंह और स्मिता सिंह को तैनात किया गया। बुधवार को पहले दिन क्षेत्र के गोपीपुर निवासी आरजू बानो का ऑपरेशन कर सकुशल प्रसव कराया गया। ऑपरेशन के बाद महिला ने जुुड़वा बच्चों को जन्म दिया। दोनों बच्चे स्वस्थ्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें