फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन भी कोटेदारों का धरना प्रदर्शन रहा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां/लालनगर/भदोही। आठ सूत्री मांगों को लेकर जिले भर में कोटेदारों का धरना प्रदर्शन चौथे दिन सोमवार को भी जारी रहा। कोटेदारों का कहना है कि जब तक सरकार जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं करती, तब तक उनका आंदोलन चलता रहेगा। इस बीच वे न तो खाद्यान उठाएंगे और न ही वितरण करेंगे। सुरियावां ब्लॉक अध्यक्ष विनोद सिंह के नेतृत्व में सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक कोटेदार धरने पर रहे। इस मौके पर अध्यक्ष गिरजा शंकर तिवारी, राजेश दुबे, अंजनी उपाध्याय, प्रवीण तिवारी, विनोद सिंह, अवधेश शुक्ला, दिलीप कुमार, रमाशंकर, विनोद, आनंद आदि रहे। इसी तरह गोपीगंज नगर स्थित मंडी समिति में कोटेदारों ने धरना दिया। ब्लाक अध्यक्ष सुरेश चंद्र बिंद ने कहा कि सरकार कोटेदारों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। शासन के इशारे पर कोटेदारों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। इस मौके पर विनोद सिंह, साहबलाल, मनोज चौरसिया, उमा देवी, गायत्री देवी, मुन्नीलाल, गेना देवी, ठाकुर पाल आदि मौजूद रहे। भदोही में कोटेदार आंदोलन पर रहे। सोमवार को पूर्व विधायक जाहिद बेग ने कोटेदारों से मिलकर उन्हें अपना समर्थन दिया। पूर्व विधायक ने कहा भाजपा सरकार अपनी गलत नीतियों की ओर से जनता का ध्यान हटाने के लिए कोटेदारों को मोहरा बना रही है। जिन खामियों के लिए अधिकारी जिम्मेदार हैं, उसके लिए कोटेदारों को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। संगठन के ब्लाक अध्यक्ष प्रवीण त्रिपाठी ने आठ सूत्री मांगपत्र पूर्व विधायक को देकर सहयोग मांगा। धरने में राजेश सिंह, आनंद सिंह, रामशृंगार सिंह, अकबाल बहादुर सिंह, मीरी देवी, कैलाशपुरी, रामधारी यादव, संतोष गौतम, शेष मणि, पिंटू यादव, विजय नरायण उपाध्याय, मनमोहन दूबे, शिवनाथ सिंह, कमला प्रकाश शुक्ल, बसंत लाल राय, राजीव सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें