लालानगर। गोपीगंज नगर के खड़हट्टी मोहाल निवासी रीता मोदनवाल की मौत पर शनिवार को मोदनवाल समाज की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान इस पर उनकी मौत पर दुख जताते हुए जिला प्रशासन से परिजनों को आर्थिक सहायता की मांग की गई। नगर अध्यक्ष विनोद मोदनवाल के नेतृत्व में शासन-प्रशासन से मृतका के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की गई। इस मौके पर मनोज मोदनवाल, छेदी मोदनवाल, दीपक, ओम प्रकाश, मुन्ना मोदनवाल आदि मौजूद रहे।