मोढ़। भदोही-दुर्गागंज मार्ग के नेवादा पुलिया से दारापट्टी जाने वाला मार्ग जर्जर हो चुका है। एक दशक से ध्वस्त मार्ग की सुध न लेने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि मार्ग की हालत खराब होने से आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। विभागीय अधिकारियों को कई बार पत्र दिया गया, लेकिन अब तक किसी ने ध्यान नहीं दिया। प्रदर्शन में दिनेश चंद पाठक, रत्नेश यादव, सुरेश शर्मा, प्रेमचंद्र पाठक, सुभाष पाठक, राम अवध पाल, फागू पाल, गुड्डू चौहान, नरेंद्र यादव, आशीष, आकाश आदि रहे।