ज्ञानपुर/सुरियावां। नौ सूत्री मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर दिल्ली में धरना देने के लिए जिले के कोटेदार मंगलवार को ट्रेन संग विभिन्न साधनों से रवाना हुए। ज्ञानपुर से संगठन के अध्यक्ष गिरजाशंकर तिवारी के नेतृत्व में कई कोटेदार निजी वाहन से दिल्ली गए। इसी तरह सुरियावां स्टेशन से अभोली और सुरियावां ब्लॉक के 50 से अधिक कोटेदार रवाना हुए। कोटेदारों ने बताया कि उनकी 30 हजार मासिक मानदेय, प्रति क्विंटल 250 रुपये कमीशन समेत अन्य प्रमुख मांगें हैं। इस मौके पर विनोद सिंह, रमेश चंद्र पांडेय, प्रदीप तिवारी, मनीष राय, कमलेश यादव, महादेव, महेश, विनय, गिरदावल, भाईलाल, प्रदीप, ठाकुर पाल, साहब लाल, महेंद्र, अजीत सिंह आदि रहे।