ज्ञानपुर। मलेशिया के पेनांग में सात से 15 सितंबर तक होने वाली एशिया पैसिफिक मास्टर गेम्स में जिले के तीन मास्टर्स एथलीट हिस्सा लेंगे। देश से जाने वाले 37 खिलाड़ियों के दल में यूपी के पांच शामिल हैं, जिनमें तीन भदोही के ही होंगे। चार सितंबर को मुंबई से सभी खिलाड़ी रवाना होंगे। बिंदेश्वरी प्रसाद पांडेय गोला, डिस्कस, हैमर जबकि अशोक कुमार गुप्ता पांच किमी वाक रेस, क्रास कंट्री में हिस्सा लेंगे। मजीदउल्ला खां भी गोला फेंक में हिस्सा लेंगे। जिले के तीन खिलाड़ियों का चयन होने से संगठनों ने खुशी जताई। खुशी जताने वालों में सुुुुभाष सिंह, राम दयाल, राजेंद्र दूबे, जेपी पांडेय, आजाद शुक्ला, रंजीत गुप्ता, विनय कुमार मिश्रा, सुनील कुमार चौबे आदि रहे।