लालानगर। औराई विकास खंड के अलमऊ गांव में शुक्रवार को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन के लिए हंगामे के बीच खुली बैठक हुई। बैठक में एक पक्ष के तरफ से कार्यवाही रजिस्टर को भी फाड़ दिया गया। कोटे के आवंटन के लिए दो व्यक्तियों ने आवेदन किया। मतदान के बाद सेक्टर प्रभारी काशीनाथ ने पुलिस प्रशासन को साथ लेकर गणना प्रारंभ की। गणना शुरू होते ही एक पक्ष के लोगों ने कार्यवाही रजिस्टर को फाड़ दिया। मौके पर पुलिस भी मौजूद थी। कार्यवाही रजिस्टर फाड़े जाने के बाद अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया। बैठक में हंगामे की सूचना ग्राम पंचायत अधिकारी और सेक्टर प्रभारी ने खंड विकास अधिकारी औराई को दी। तब गणना फिर से शुरू हुई। कंचन देवी पत्नी संजय को 184 मत मिले। वही मुकुंद लाल पुत्र राजमणि को 105 मत मिले। कंचनदेवी को कोटे का आवंटन दे दिया गया। बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारी नीरज कुमार मिश्रा, सेक्टर प्रभारी काशीनाथ के अलावा ग्राम प्रधान राकेश मिश्रा सहित ग्रामीण मौजूद रहे।