फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नट बस्ती धमकी स्वास्थ्य विभाग की टीम, कराया टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंज। डीघ विकास खंड के नवधन गांव की नट बस्ती में शुक्रवार को सीएमओ डॉ. सतीश सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। इस दौरान जीरो से पांच वर्ष के बच्चों को मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत विभिन्न रोगों से बचाव के लिए टीका लगाया गया। बस्ती के लोगों ने पिछले दिनों अफवाह को लेकर टीकाकरण का विरोध किया था, जिसको लेकर विभाग हरकत में आया। केंद्र सरकार की ओर से बच्चों को विभिन्न रोगों से बचाने के लिए मिशन इंद्रधनुष योजना के माध्यम से टीका लगवा रही है। जिले में डोर टू डोर जीरो से दो और दो से पांच वर्ष के बच्चों को तय मानक के अनुसार टीका लग रहा है। सप्ताह भर पूर्व नवधन गांव की नट बस्ती में गई एएनम और आशाओं से बस्ती के लोगों ने टीका लगाने से इंकार कर दिया था। मामले को संज्ञान में लेते हुए शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.सतीश कुमार सिंह टीम के साथ बस्ती में पहुंचे। बस्ती के लोगों को समझा-बुझाकर टीके का फायदा बताया और उसके बाद बच्चों को टीका लगवाया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डीघ डॉ. गुलाब शंकर यादव ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष के तहत चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में सात बीमारियों का टीका लग रहा है। कहा कि सभी लोग योजना का लाभ उठाकर बच्चों का भविष्य सुरक्षित करें। इस मौके पर ग्रामप्रधान मालती उपाध्याय, डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ. अशोक कुमार, मोहनी, रानी, शीलादेवी, राजेश मिश्र, रीता मौर्य, विनय कुमार उपाध्याय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें