फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी की सुरक्षा के लिए अफसरों ने चलाई साइकल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत शनिवार को प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से साइकिल रैली निकाली गई। कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू हुई रैली सड़क मार्ग से होते हुए जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर पहुंची। इसमें डीएम, एसपी, सीडीओ, एएसपी समेत कई स्कूल की छात्राओं ने हिस्सा लिया। स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। जिलाधिकारी विशाख जी, एसपी सचिन्द्र पटेल के संयुक्त नेतृत्व में निकली रैली सड़क मार्ग से गुजरी तो बड़ी संख्या में लोगों ने अभिवादन स्वीकार किया। अफसरों संग छात्राओं ने 10 किलोमीटर साइकिल चलाकर स्टेडियम पहुंचे। बच्चों के साथ अधिकारियों को देखकर रास्ते में राहगीर एवं सड़क के किनारे मौजूद लोगों में उत्सुकता बढ़ गई। छात्राओं ने तख्तियों पर लिखे ‘चुप्पी तोड़ों खुलकर बोलो‘, ‘डरे नहीं-सहे नहीं‘, ‘सुरक्षित व सशक्त हो नारी, ये है सबकी जिम्मेदारी‘, ‘उत्तर प्रदेश पुलिस महिला सुरक्षा में सदैव तत्पर‘ स्लोगन से लोगों को जागरूक किया। स्टेडियम पहुंचने पर सभी छात्राओं को नाश्ता, दूध एवं फल वितरित किया गया। इस दौरान छात्राओं ने स्वागत एवं महिला सशक्तिकरण संबंधी गीत प्रस्तुत किया। छात्राओं ने नाटक के माध्यम से समाज में महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं का मंचन किया। डीएम विशाख जी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि महिलाओं को पुरुषों के बराबर किए जाने संबंधी बातों का कोई औचित्य नही है क्योंकि महिलाएं पुरुषों से पूर्व से ही बहुत आगे हैं। एसपी ने बताया कि पुलिस महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता के लिए तत्पर है। वीमेन पॉवर लाइन-1090 का संचालन किया जा रहा है। किसी भी आकस्मिक स्थिति में यूपी-100 को कॉल कर सहायता ली जा सकती है। सीडीओ हरिशंकर सिंह और एएसपी डॉ. संजय कुमार ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें