कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जिले में वैक्सीनेशन युद्ध स्तर पर जारी है। मंगलवार को 100 से अधिक स्वास्थ्य केंद्रो पर 19 हजार लोगों को कोरोना की पहली, दूसरी और बूस्टर डोज की खुराक दी गई। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि 18 वर्ष से अधिम उम्र के 2545 लोगों को प्रथम, 12 हजार 995 को दूसरी डोज लगाई गई। 1567 किशोरों को पहली डोज लगाई गई। 1868 फ्रंट लाइन वर्कर और कर्मचारियों को बूस्टर डोज दी गई।