ज्ञानपुर। डीघ क्षेत्र के रघुरामपुर गांव निवासी गुलाब तिवारी को संजय जोशी युवा आगाज संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरव चौहान ने उन्हें यह जिम्मेदारी देते हुए कहा कि तिवारी संगठन के राष्ट्रवाद, शिक्षा, संस्कार, संस्कृति, मानवतावाद, सर्वधर्म समभाव एवं संगठन के आदर्श सुुुुभाषचंद्र बोस के विचारों और सिद्धांतों पर चलते हुए संगठन को मजबूत करेंगे। तिवारी की ताजपोशी पर लोगों ने हर्ष जताया है।