ज्ञानपुर। नगर से सटे सिंहपुर गांव स्थित राधा स्वामी आश्रम में रविवार को वसंत पंचमी के अवसर पर विशाल भंडारा एंव भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें हवन पूजन के साथ मां सरस्वती का विधि विधान के साथ पूजा पाठ किया गया। इस दौरान भोजपुरी गायक राजेश परदेशी ने भजन प्रस्तुत कर भक्तों को झुमने पर मजबूर कर दिया। वहीं उनका भजन सुन संतो ने उनके भजन की सराहना की। भंडारे में कई जिले के संत पहुंचे। मौके पर आनंद स्वरूप पांडेय, जीत तिवारी, महेंद्र विश्वकर्मा, मानिकचंद, बाबा, संदीप वर्मा आद मौजूद रहे।