ऊंज। क्षेत्र के उर्मिला देवी महाविद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ। जहां प्रतियोगिता में छात्रा खिलाड़ि यों ने दबदबा कायम रख पुरस्कारों पर कब्जा जमा लिया। विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि अमरनाथ मौर्य ने पुरस्कृत कर महाविद्यालय और देश का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। बालिका वर्ग के दो सौ मीटर दौड़ में प्रिया मौर्या, कैरम में प्रिया जायसवाल, शतरंज में मान्या मोदनवाल, कबड्डी में नीलू मौर्या, खो-खो में सविता मौर्या, बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रिया जायसवाल एवं सुफिया हाशमी की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीटीसी बालक वर्ग के तहत खेले गए वालीबाल एवं क्रिकेट में क्रमश: विशाल शुक्ला व विवेक कुमार की टीम ने बाजी मारी। दो सौ मीटर दौड़ में राधेश्याम, चार सौ मीटर में प्रमोद कुमार, आठ सौ गोरख बिंद व कैरम में नरेंद्र गुप्ता, शतरंज में कमलकांत, कुश्ती में जीतनारायण, बैडमिंटन मेंरामू और आकाश अव्वल रहे। जबकि वालीबाल एवं कबड्डी प्रतियोगिता में मिथिलेश कुमार की टीम सफल रही। खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि समय-समय पर खेलकूद प्रतियोगिताएं छात्र-छात्राओं के मानसकि और शारीरिक संतुलन को बनाए रखने में सहायक होती हैं।