फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार पर लगाया धांधली का अरोप, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। क्षेत्र के जाठी गांव के कोटेदार पर राशन में धांधली का आरोप लगाते हुए गांव वालों ने कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन कर डीएम को पत्रक सौंपा। राशन लेने जाने पर कोटेदार द्वारा अभद्रता के साथ गाली देने का आरोप लगाया। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने डीएम को पत्रक सौंपकर कोटे को निरस्त करने की मांग की। जाठी गांव के कोटेदार के खिलाफ बृहस्पतिवार को ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। कोटेदार पर राशन को ब्लैक में बेंचने का आरोप लगाया। कहा राशन लेने जाने पर आनाकानी करते हैं। विरोध करने पर अभ्रत भाषा का प्रयोग करते हुए भगा देते हैं। वहीं किसी से शिकायत करने पर मारने पीटने की धमकी देते हैं। इससे नाराज गांव वालों ने उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इस दौरान कोटेदार के खिलाफ डीएम को पत्रक सौंपकर कहा अलग कोटा निलंबन की कार्रवाई जल्द नही की गई तो वह कोटेदार समेत जिला प्रशासन के खिलाफ विशाल आंदोलन के लिए बाध्य होंगें। इस मौके पर चिंतामणि, मनोज, सरई, कमलाशंकर, प्रभूदयाल, इंद्रजीत, राधेश्याम, श्यामलाल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें