लालानगर। गोपीगंज नगर में शौचालय निर्माण को लेकर बुधवार को सपा नगर अध्यक्ष अनिल यादव के नगर स्थित आवास पर बैठक हुई। इसमें शौौचालय न बनाए जाने को लेकर चिंता व्यक्त की गई। आरोप है कि नगर पालिका परिषद की ओर से नगर के वार्ड नंबर 16 के नोनियानी गली में शौचालय बनवाया गया था। पालिका प्रशासन की उदासीनता के चलते कई साल से उसकी मरम्मत नहीं कराई गई। इससे वह पूरी तरह जर्जर हो चुका है। नागरिकों समेत खासकर महिलाओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए शौचालय को दूबारा बनवाए जाने की मांग की। इस मौके पर राजमणि यादव, कलाम, राम गुलाम, मोहम्मद पप्पू मंसूरी, अरमान अली, मोनू , सुनील यादव, मोहम्मद शमीम, मोहम्मद दिलदार, सुरेंद्र पासी आदि मसैजूद रहे।