ज्ञानपुर/सुरियावां। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बुधवार को बालीपुर मोहल्ले में अधिशासी अधिकारी राजेंद्र दूबे की अध्यक्षता में स्वच्छता गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें आए नागरिकों को शौचालय का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि साफ-सफाई रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। सफाई से सभी सुखी रहेंगे। इस दौरान चेयरमैन हीरालाल मौर्य ने कई लोगों ने डस्टबिन और स्वच्छता बैग वितरित किया। इस मौके पर विजय बिंद आदि रहे। सुरियावां संवाददाता के अनुसार, नगर के वार्ड 13 गांधी नगर में स्वच्छ भारत मिशन के जिला को-आर्डिनेटर कुमार गौरव ने बैठक कर लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सभासद शफीक अंसारी, आलोक मिश्रा, मेंहदी हसन, मुमताज, जलालुद्दीन, इकबाल, सिकंदर, अशफाक आदि मौजूद रहे।