फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए स्वेटर पाकर खिल उठे चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय अजयपुर में बीईओ जंगीलाल मौर्य ने 159 बच्चों को स्वेटर वितरित किया। उन्होंने बच्चों से मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया। मौके पर बीएल पाल, अछैवर नाथ पांडेय, कमलेश, अच्छेलाल, मोतीलाल, दिनेश पाल, मीना आदि मौजूद रहीं। लोहराखास में ग्राम प्रधान फोटो देवी और राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक अशोक कुमार गुप्ता ने बच्चों को स्वेटर वितरित किया। दोनों स्कूलों में 158 बच्चों को स्वेटर बांटा गया। मौके पर अब्दुल रहीम, मनोज कुमार, शेष कुमार, हारुन आदि रहे। प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय सारीपुर में 212 बच्चों को स्वेटर बांटे गए। मौके पर इंद्र कुमार सरोज, सुभाष सिंह, मनोरमा शर्मा, अनीता, मनोज आदि रहे। प्राथमिक वमिद्यालय मोढ़ स्टेशन में 181 छात्र-छात्राओं को स्वेटर बंटा। मौके पर बीईओ रजनीश श्रीवास्तव, शिक्षम महेश्वरी प्रसाद, श्यामजी दूबे, बड़ेलाल सरोज, नेहा शास्त्री, मोनिका जैन, सुदेश कुमार, मीरा दुबे, देवेंद्र श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें