गोपीगंज। मौसम में आए बदलाव और मच्छर जनित बीमारियों की बाढ़ सी आ गई है। मलेरिया संग अब डेंगू ने भी पांव पसार दिया है। औराई क्षेत्र के तियुरी में डेंगू के दो केस आने के बाद बुधवार को तीसरा केस गोपीगंज में आया। यहां सामुुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक विजय कुमार गौतम डेंगू को डेंगू की चपेट में आने की बात कही जा रही है। उनका उपचार किया जा रहा है। हालांकि सीएमओ ने इससे इनकार किया। वह कई दिनों से हृदय रोग से ग्रसित चल रहे थे। चार दिन पूर्व उन्हें अचानक तेज बुखार होने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई। जांच के बाद उन्हें डेंगू होने की बात कही जाने लगी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आशुतोष पांडेय ने बताया कि बुधवार को जांच में डेंगू पॉजिटिव पाए जाने पर बेहतर इलाज के लिए उन्हें अस्पताल से छूट्टी दे दी गई। इसकी रोकथाम के लिए अस्पताल परिसर में डेंगू मच्छर रोधी दवा का छिड़काव कराया गया। हालांकि सीएमओ डॉ. सतीश सिंह ने जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि होने से इंकार किया है। उन्होंने बताया कि तेज बुखार के चलते उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई है। बृहस्पतिवार को सीएचसी में टीम भेजकर इसकी जांच के साथ दवा का छिड़काव कराया जाएगा।