कौलापुर। कौलापुर स्थित सांसद आदर्श गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को श्रम विभाग की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को श्रमिक योजनाओं और कानूनों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव पूर्णिमा सागर ने उपस्थित लोगों को विधिक जानकारी देते हुए श्रमिक योजनाओं के बारे में बताया। एडवोकेट रागिनी और रत्नेश श्रीवास्तव ने अपराध नियंत्रण और इसके रोकथाम के उपाय बताए। अपराध से जुड़ी विभिन्न धाराओं के बारे में जानकारी दी। कहा कि अपराध करना और सहना दोनों गलत है। इसके संबंध में जानगरूक के माध्यम से ही इसे रोका जा सकता है। इस मौके पर रचना श्रीवास्तव, उषा शुक्ला, प्रतिमा पांडेय, विनोद मिश्रा, रवि मिश्रा, विरेंद्र चतुर्वेदी, अंकित पांडेय, चंद्रेश यादव, राजेश परदेशी आदि मौजूद रहे।