ज्ञानपुर। जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में सोमवार को नगर पंचायत ज्ञानपुर की ओर से स्वच्छता ही सेवा गोष्ठी आयोजित की गई। इमसें स्वच्छता मिशन को शत प्रतिशत सफल बनाने पर जोर दिया गया। अधिशासी अधिकारी ज्ञानपुर राजेंद्र दूबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो मिशन शुरू किया है उसे सभी की सहभागिता से पूरा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई को दिनचर्या में अपनाने की जरूरत है। स्वच्छता में ही बेहतर स्वास्थ्य होता है। इस दौरान स्कूल की छात्राओं ने स्वच्छता मिशन को लेकर अपने विचारों को प्रस्तुत किया। छात्राओं के विचार को सुनकर उपस्थित लोग तालियां बजाते। इस दौरान सभी ने स्वच्छता का संकल्प लिया।