फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता पर मुकदमे की निंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के जोरई गांव निवासी अधिवक्ता रामू यादव पर मारपीट के मामले में दर्ज मुकदमे की निंदा की है। शुक्रवार को आयोजित संगठन की बैठक में अधिवक्ताओं ने कहा कि संगठन के सदस्य अधिवक्ता को मुकदमे में फंसाया गया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर मामले की समुचित जांच कर अधिवक्ता का नाम मुकदमे से निकालने की मांग की। इस मौके पर मुन्नर राम यादव, कृष्ण कुमार मालवीय, दीपक पांडेय, संजय दुबे, आदर्श दुबे, पंकज तिवारी आदि मौजूद रहे। गौरतलब है कि चौरी थानाक्षेत्र के जगरनाथपुर निवासी पवन मिश्रा ने रामू यादव समेत जोरई गांव निवासी पांच नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें