ज्ञानपुर। अभोली विकास खंड के दयालापुर गांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर नई दूकान के आवंटन की मांग की। पत्रक में आरोप लगाया कि दयालापुर गांव का कोटा 25 साल से एक ही व्यक्ति चला रहा है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद दूकानदार ने अस्वस्थता बताकर भानीपुर से कोटे को अटैच करा दिया है। कार्डधारकों को न तो समय पर अनाज मिलता है ना ही केरोसिन। शिकायतों के बाद भी विभागीय कृपा से कोटेदार की मनमानी चल रही है। ग्रामीणों ने दयालापुर की दूकान को निरस्त कर नई दूकान आवंटित करने की मांग की।