फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट की घटनाओं में महिला समेत 18 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र में रविवार को तीन गांवों में जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो जाने से महिलाओं समेत 18 लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। एक महिला की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पहली घटना गहरपुर गांव में जमीन विवाद के कारण दो पक्षों में मारपीट हो जाने से रेखा देवी (24), अनूप कुमार (18), पूजा देवी (17), अरविंद कुमार (40), प्रमोद कुमार (25) घायल हुए। दूसरी घटना बिहरोजपुर गांव में जमीन को ही लेकर हुई मारपीट में कुसुम देवी (55), खुशबू देवी (25), रामरति देवी (53) घायल हो गए। तीसरी घटना चेरापुर गांव में दो परिवार किसी विवादित जमीन को लेकर कहासुनी कर रहे थे मामला बिगड़ने पर दोनों पक्ष से जमकर लाठी-डंडे चले जिसमें माधुरी देवी (18), सीता देवी (70), अर्चना देवी (16), पवन विश्वकर्मा (21), अनुपम (21), श्रीप्रकाश (21), हंसराज (50), पवन कुमार (26), अंजलि विश्वकर्मा (14) को चोट आई। गहरपुर निवासी रेखा देवी को चोट अधिक लगने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया है जहां हालत नाजुक बनी रही। तीनों मामलों में एक-दूसरे के खिलाफ दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें