गांव के कुकुर पूछिया बिंद बस्ती के पास मंगलवार को हाईटेंशन तार में स्पार्किंग से 18 बिस्वा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों के अनुसार आग से और अधिक फसलें जल सकती थी, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। गांव के पूछिया बिंद बस्ती के पास लगे बिजली विभाग के खंभे में लगे हाईटेंशन तार में मंगलवार की दोपहर अचानक स्पार्किंग हुई। जिससे उसमें से निकली चिंगारी खेत में गिरी और आग लग गई। आग से धर्मराज बिंद की 10 बिश्वा और त्रिवेणी बिंद का आठ बिस्वा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद कराई। जानकारी के बाद लेखपाल धर्मेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया। बीडीसी राहुल सिंह से किसानों ने आर्थिक सहायता देने की मांग की है। संवाद