भदोही (ब्यूरो)। संतमत अनुयायी आश्रम, मठ गड़वाघाट ट्रस्ट रमना वाराणसी के श्री श्री 108 श्री स्वामी सतगुरु शरणानंद जी परमहंस शनिवार 30 मार्च को सायं 5 बजे भदोही आएंगे। वे नगर के रेवडापरसपुर स्थित आश्रम में दो दिवसीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। आश्रम में दूर दूर से भक्त आशीर्वाद लेने आते हैं। इसकी जानकारी देेते हुए आश्रम के मठ बाबा ब्रम्ह दयालानंद जी ने बताया कि इस मौके पर आश्रम पर वृहद मेले की परंपरा है।