फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगाघाट पर पीपापुल से जिले में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सीतामढ़ी। जिले के धार्मिक एवं पर्यटन स्थली सीतामढ़ी को पीपा पुल का सौगात मिला है। यह सौगात मां विंध्यवासिनी की नगरी से आया है। शनिवार को मिर्जापुर के मिश्रपुर गंगा घाट पर पीपा पुल का शिलान्यास केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अगले तीन चार दिनों में काम शुरू हो जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम सीतामढ़ी गंगा घाट के ठीक सामने गंगा पार मिर्जापुर के मिश्रपुर घाट पर सपन्न हुआ। गंगा पार से जब वैदिक मंत्रोच्चार की अनुगूंज सीतामढ़ी में सुनायी पड़ी तो लोगो के चेहरे पर मुस्कान बिखर गयी। क्षेत्रीय लोग शिलान्यास कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस बहुप्रतीक्षित पीपा पुल का सीधा लाभ भदोही जनपद को होगा। पीपा पुल निर्माण से अब मिर्जापुर के ग्रामीणांचल के कई क्षेत्र सीधे भदोही के मुख्य धार्मिक व पर्यटन स्थली से जुड़ जाएंगे। साथ ही सीतामढ़ी को विंध्य विकास योजना से जोड़ने में भी काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें